पानी पूरी – सूजी गोल गप्पे – Pani Puri – Gol Gappe Recipe

Written by Anil Gupta
Anil Gupta
Updated 14 Dec, 25
Suji Gol Gappe Pani puri

दिल्ली शहर मे बिना सूजी गोल गप्पे खाए और बिना चटपटा पानी पिए खरीददारी अधूरी लगती है| यह मुंबई मे पानी पूरी के नाम से जाने जाते है और कोलकाता मे पुचका|

सूजी गोल गप्पे – Suji Gol Gappe Recipe In Words

तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय: 
कितना बनेगा : लगभग 4 लोगो के लिए

सामग्री:

  1. 1/4 कप मैदा
  2. 1 कप सूजी
  3.  तलने के लिए तेल
  4. 2 चम्मच तेल (आटा गूंदने के लिए)
  5. पानी सिर्फ आटा गूंदने के लिए

विधि

  1. एक बड़ा कटोरा ले, उसमे सूजी, मैदा और दो चम्मच तेल डाले| इसे अच्छी तरह मिलाए|
  2. अब धीरे-धीरे पानी डाले और पेढे बनाना शुरू करे|
  3. पेढे को लगभग 3 मिनट तक अपने हाथ से दबाए नर्म बनाने के लिए| यह प्रक्रिया हमें गोल गप्पे कुरकुरे बनाने मे मदद करेगी| पेढे बनाते समय यह ज़रूर याद रखे की पेढे न ज्यादा कैडे और न ही ज्यादा मुलायम बने|
  4. जब पेढे तैयार हो जाए, उन्हें कटोरी से ढक कर एक तरफ रख दे|
  5. 5 मिनट के बाद, हम छोटे-छोटे पेडों के गोले अपने हाथ मे लेंगे गोल गप्पे बनाने के लिए|
  6. पेडों को गोल-गोल घुमाए और अपनी हथेली की मदद से पेडों को हल्का सा दबाए| रोलिंग पिन की सहयता से गोल गप्पो का आकार ओवल या गोल बनाने की कोशिश करे| हम कहेँगे कि आप इन्हें ओवल आकार मे बनाये|
  7. आप सारे गोल गप्पो को एक ही प्रकार से बना सकते है|
  8. एक कड़ाई ले उसमें गहरा तलने के लिए तेल डाले| तेल को तेज आंच पर गर्म करे| जब यह गर्म हो जाए, इसमें गोल गप्पे दाल दे|
  9. चूल्हे को धीमी आंच पर कर दे| इन्हें तब तक तले जब तक यह सुनहरे रंग के न हो जाए|
  10. जब इनका रंग सुनहरा हो जाए तब इनको पलट कर 10 सेकंड तक तले| अब इन्हें गर्म तेल से बाहर निकाले|
  11. कृप्या अपना दिल न तोड़े अगर कुछ गोल गप्पे नहीं फूले है| यह एक साधारण बात है| जो गोल गप्पे नहीं फूले है उन्हें आप पापरी की तरह इस्तेमाल कर सकते है| यह एक सच्चाई है की सभी गोल गप्पे बेचने वाले यही करते है|
  12. गोल गप्पे तैयार है आनंद ले कर खाने के लिए|
  13. दिल्ली शहर मे बिना सूजी के गोल गप्पे खाए और बिना चटपटा पानी पिए खरीददारी अधूरी लगती है| यह मुंबई मे पानी पूरी के नाम से जाने जाते है और कोलकाता मे पुचका के नाम से जाने जाते है|
  14. अभी अभी मैंने आपको गोल गप्पे बनाने की विधि बताई है… इन स्वादिष्ट मुह मे पानी दिला देने वाले गोल गप्पो को आनंद सहित खाए|

गोल गप्पो को परोसने और खाने का तरीका

गोल गप्पे अब तैयार है पर इनको खाए कैसे? अब काफी चीज़े ऐसी जो आपको करनी पड़ेगी अगर इनको खाने का आपको मज़ा लेना है| सबसे पहले आप उबले हुए आलू और उबले हुए छोलो के दाने ले| अगर आपके पास दोनो चीज़े नहीं है तो एक भी काफी है|
अब बनाये चटपटा गोल गप्पे का पानी, और अमचूर की चटनी| कुछ लोग तो अमचूर की चटनी के साथ धनिए की चटनी भी खाना पसंद करते है|

अगर आपने ऊपर बताई हुई चीज़े एकत्रित कर ली है तो अब आप गोल गप्पो को खाने के लिए बिलकुल तैयार है| गोल गप्पे खाने का यह तरीका मुख्यतः दिल्ली मे अपनाया जाता है| हम दिल्ली इसलिए कह रहे है क्यूँकि मुंबई मे गोल गप्पे खाने का तरीका कुछ और है|

  1. एक कटोरी मे, उबले हुए आलू को छोटे छोटे टुकडो मे काटे| इसमें छोले के दाने मिलाए|
  2. अब इसमें अमचूर चटनी और धनिए की चटनी मिलाये अपने स्वादानुसार|
  3. अब गोल गप्पे को उठाए और उसकी ऊपर की तरफ छेद करे बिलकुल हलके हाथ से, नहीं तो गोल गप्पा दो टुकडो मे टूट जाएगा|
  4. अब गोल गप्पे के पेट मे आलू और छोले का मिश्रण भरे जो हमने अभी बनाया है|
  5. अब गोल गप्पे को गोल गप्पे के पानी मे डुबाये और फटाफट अपने मुह मे दाल ले|
  6. अब किस चीज़ का इंतेज़ार है? अगला पड़ाव भी हमें ही बताना पड़ेगा? अब गोल गप्पा आपके मुह मे पिघल जाएगा, इसे खाइए और मज़ा लीजिये|
सूजी गोल गप्पे  gol gappe

सूजी गोल गप्पे gol gappe
सूजी गोल गप्पे  gol gappe

सूजी गोल गप्पे gol gappe

अभी अभी मैंने आपको गोल गप्पे बनाने की विधि बताई है… इन स्वादिष्ट मुह मे पानी दिला देने वाले गोल गप्पो को आनंद सहित खाए, इनमे घर की स्वछता भी है|