चूर चूर पराठा विधि – रेसिपी [विडियो]

चूर चूर पराठा दिल्ली के पहाड़ गंज का बहुत पुराना और मशहूर व्यंजन है| आपको यह चांदनी चौक के परांठे वाली गली मे भी मिलेगा| हम आपको यह कहेँगे कि आप इस व्यंजन को ज़रूर बनाए और खाए|

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta    Updated 3 Oct, 13

  



चूर चूर पराठा Chur Chur Parathaचूर चूर पराठा दिल्ली के पहाड़ गंज का बहुत पुराना और मशहूर व्यंजन है| आपको यह चांदनी चौक के परांठे वाली गली मे भी मिलेगा| मैंने यह परांठा कुछ दिन पहले गुडगाँव के एक “नॉट जस्ट परांठा” नामक रेस्तरां मे खाया था और मुझे यह बहुत अच्छा लगा| अब आपको पता चल ही गया होगा कि इस व्यंजन के पीछे क्या राज़ है| अगर आपने यह व्यंजन पहले कभी नहीं बनाया तो हम आपको यह कहेँगे कि आप इस व्यंजन को ज़रूर बनाए और खाए|
यह एक उत्तर भारतीय व्यंजन है और इसे ज़्यादातर सुबह के नाश्ते मे परोसा जाता है|

आप इसे ठंडे राएते के साथ, दाल मखनी अथवा बटर चिकन के साथ अपने अतिथियों को खिलाकर उनका दिल जीत सकते है|

चूर चूर पराठा – Chur Chur Paratha Paneer Recipe In Hindi With English Subtitles

चूर चूर पराठा – Chur Chur Paneer Paratha Recipe In Words

तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय:
कितना बनेगा : 1 चूर चूर पराठा पनीर (एक आदमी के लिए)

सामग्री:

  1. Enough गेहू के आटे का पेडा – 1 परांठे के लिए
  2. 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पनीर
  3. परांठा तलने योग्य घी
  4. 1/4 चम्मच नमक
  5. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. 1 कटी हुई हरी मिर्च

विधि

  1. पनीर को एक कटोरी मे अच्छी तरह पसीज ले|
  2. जब यह प्रक्रिया हो जाए, तब उसमे कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाए|
  3. अब गेहू के आटे का एक पेडा ले और उसे अपने दोनो हाथों की मदद से गोल बनाये| इस पर सूखा आटा लगाए|
  4. पेडे को बेलन से चपटा बनाए और एक रोटी का आकार दे| यह प्रक्रिया खत्म होने पर, पनीर मिश्रण को रोटी के बीच मे लगाए| मिश्रण को ढकने के लिए चारो तरफ से चपटी सतह को उठाए और बंद कर दे|
  5. यह पक्का कर ले की किसी भी कोने से पनीर का मिश्रण बाहर न आये|
  6. जब यह चारो तरफ से अच्छी तरह बंद हो जाए तब इसे सूखे आटे मे लगाकर गोला बनाये और फिर रोटी की तरह चपटा बनाए| कृपया इसको रोटी की तरह चपटा बनाते समय ज्यादा दबाव न दे क्यूँकि दबाव देने से पनीर मिश्रण बाहर निकल सकता है|
  7. इसे हल्का सा मोटा रखे, ज्यादा चपटा न करे| इसे चपटा करने के बाद अब हम इसे पकाएंगे|
  8. कड़ाई को धीमी आंच पर गर्म करे| इसमें चपटी बेली हुई गोल रोटी डाले|
  9. इस परांठे को कुरकुरा बनाने के लिए, हम थोडा ज्यादा घी लेंगे जो कि सादा परांठा बनाने मे इस्तेमाल होने वाले घी से ज्यादा होगा|
  10. अब 30 सेकंड के बाद, आपको दिखेगा की चपटी रोटी की निचली सतह थोड़ी कैडी हो जाएगी| अब इसको पलटना है|
  11. सतह पलटने के बाद दो चम्मच घी लगाए उस सतह पर जो अब हमें दिख रही है|
  12. 20 सेकंड के बाद, इसे फिर पलटे| अब रोटी की इस सतह पर भी घी लगाए| सतह बदलने और पकाने की प्रक्रिया को जारी रखे जब तक यह दोनो तरफ से सुनहरे रंग का नहीं हो जाता|
  13. करछी से परांठे के कोनो को दबाए| चुल्हे को मध्यम आंच पर रखे|
  14. जब परांठा गाढे सुनहरे रंग मे बदल जाए, तब चम्मच से पूरे परांठे पर काटने के निशान बनाये|
  15. आंच को धीमी कर दे| चूर-चूर परांठा तैयार है| अब इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी चाक़ू के छोटे छोटे कट लगा ले।
  16. चूल्हे को बंद कर दे। चूर चूर पराठा बिलकुल तैयार है।
  17. परांठे को तेल सोखने वाले कागज़ पर उठाए और दोनो हाथों से इसे मुचोड़े और ध्यान से थाली मे परोसे| चूर-चूर परांठा ऐसे ही परोसा जाता है क्यूँकि ऐसे परोसने मे ही इसे खाने का अलग ही मज़ा होता है|
  18. इसे आप किसी भी सब्ज़ी/रएता या सॉस के साथ खाने का आनंद ले सकते है|

चूर चूर पराठा Chur Chur Paratha



Author

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta  
Software Engineer. inHouseRecipes Food Critic, Editor, Director, Anchor. Food Photographer. AM22Tech Apps developer.