छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche Recipe [Video]

छोले कुलचे उत्तर भारत मे बहुत मशहूर व्यंजन है, जो की स्ट्रीट फ़ूड (सड़क पर बिकने वाले व्यंजन) के नाम से पसंद किये जाते है|

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta    Updated 15 Nov, 17

  


छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche

छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche
छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche

छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche

छोले कुलचे उत्तर भारत मे बहुत मशहूर व्यंजन है, जो की स्ट्रीट फ़ूड (सड़क पर बिकने वाले व्यंजन) के नाम से पसंद किये जाते है| आपने यह अपने कॉलेज की कैंटीन मे और “गुरु नानक” जी के नगर कीर्तन मे कितनी बार खाए है? हम आपको बताना चाहेंगे कि यह वह छोले है जो नगर कीर्तन मे प्रसाद मे बाटे जाते है| हम चाहते है कि अपने घर मे भी हम उसी स्वाद के छोले बनाये|

तो अब इंतेज़ार किस चीज़ का है… इस व्यंजन को बनाने की कोशिश करे और छोलो को कुल्चो के साथ खाने का आनंद उठाए|

छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche Recipe – Video In Hindi With English Subtitles

छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche Recipe In Words

तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय:
कितना बनेगा: 2 कटोरी छोले (2 लोगो के लिए)

सामग्री:

  1. 1-1/2 कप मटर (सूखी मटर)
  2. 1/4 कप नीबू का रस
  3. 1 चम्मच नमक
  4. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  5. 1 कप कटे हुए टमाटर
  6. 1/2 कप कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया
  7. 1 कप कटा हुआ प्याज़
  8. 2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
  9. 1/2 चम्मच आम का पाउडर (अमचूर)
  10. 2 चम्मच चाट मसाला
  11. 3 चुटकी सोडा पाउडर (Meetha soda)(मीठा सोडा)| इसे सोडा बिकारबोनिट के नाम से भी पुकारा जाता है)
  12. 750 मिलि लीटर पानी (उबालने के लिए)

विधि:

  1. अब सबसे पहले हमें सबसे ज़रूरी सामग्री के बारे मे जानना है जो कि सूखे मटर है| यह वह साधारण मटर नहीं है जो कि हमें सब्ज़ी बाज़ार मे मिलते है|
    यह सूखे बेचे जाते है, यह किसी भी किरयाने कि दुकान पर लिफाफे मे पैक मिल जायेंगे जैसे कि दाले मिलती है|
  2. सूखी मटर को 6 घंटे पानी मे भिगोके रखे या फिर पूरी रात भी रख सकते है | यह फूल कर दुगुने हो जायेंगे पहले के मुकाबले|
  3. अब कुकर मे सूखे मटर, 750 मिली लीटर पानी, 3 चुटकी मीठा सोडा, ½ चम्मच नमक और हल्दी पाउडर डाले| इसे अच्छी तरह मिलाकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे|
  4. अब इसे तेज आंच पर उबाले, 1 सीटी बजने का इंतेज़ार करे|
  5. सीटी बजने पर, चूल्हे को 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर कर दे| 10 मिनट बाद चुल्हे को बंद कर दे|
  6. नोट:कुकर का ढक्कन तब तक नहीं खोले जब तक उसकी पूरी भाप नहीं निकाल जाए|
  7. जब कुकर की भाप पूरी तरह निकल जाए, तब कुकर के ढक्कन को खोले और उबले हुए छोलो को अच्छी तरह करछी से पसीज दे|
  8. अब इन्हें एक बड़े कटोरे मे बाहर निकाले| इसमें कटे हुए प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और अमचूर डाले|
  9. अब इसमें चाट मसाला और हरे धनिए की पत्तियां डाले| अच्छी तरह मिलाए|
  10. अब बचा हुआ नमक और नीबू का रस डाले| अब दोबारा अच्छे से मिलाए|
  11. आप इसमें गर्म मसाला और नमक और डाल सकते है परोसने से पहले अपने स्वादानुसार|
  12. छोले अब तैयार है, कुलचे और खीरे की सलाद के साथ खाने के लिए| इनको खाने का आनंद ले|

इन्हें घर मे बनाना कितना आसान है ना? आप इसी तरह घर मे बहुत बढ़िया छोले भठूरे भी बना सकते है|

छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche

छोले कुलचे Chhole From Chhole Kulche


Author

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta  
Software Engineer. inHouseRecipes Food Critic, Editor, Director, Anchor. Food Photographer. AM22Tech Apps developer.