पतली सतह का आटा पिज्जा विधि – रेसिपी शब्दों में

पतली सतह का आटा पिज्जा विधि अगर आप सेहतमंद रहना पसंद करते है तो, आपके लिए पतली सतह का आटा पिज्जा बहुत ही अच्छा व्यंजन है| इसमें घर का आटा इस्तेमाल किया है|

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta    Updated 8 May, 14

  


पतली सतह का आटा पिज्जा

पतली सतह का आटा पिज्जा

अगर आप सेहतमंद रहना पसंद करते है तो, आपके लिए पतली सतह का आटा पिज्जा बहुत ही अच्छा व्यंजन है| हम पिज्जा बनाने में वही आटा इस्तेमाल करेंगे जो की हम घर में रोटी बनाने में इस्तेमाल करते है|

पतली सतह का आटा पिज्जा विधि (रेसिपी) शब्दों में

तैयारी का समय
पकाने का समय:
कुल समय:
कितना बनेगा 1 मध्यम आकार का आटा पिज्जा

सामग्री :

पिज़्ज़ा की सतह बनाने के लिए

  1. 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) आटा
  2. 1/2 चम्मच नमक
  3. 1 चम्मच यीस्ट
  4. 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) गर्म पानी
  5. 1/2 चम्मच चीनी
  6. 3 बड़े चम्मच तेल

सामग्री सजावट के लिए

  1. 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) बारीक़ कटा हुआ प्याज़
  2. 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
  3. 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) गोल आकार में तथा पतले कटे हुए टमाटर
  4. 1/2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) या स्वादानुसार मोज्ज़रेल्ला चीज़
  5. 3 बड़े चम्मच टमाटर की चटनी या फिर पिज़्ज़ा चटनी
  6. 1/2 बड़ा चम्मच तेल

सामग्री ऊपर छिड़कने के लिए (सीसोनिंग के लिए)

  1. स्वादानुसार काली मिर्च
  2. स्वादानुसार नमक
  3. स्वादानुसार ऑरेगैनो सीसोनिंग
  4. स्वादानुसार टमाटर की चटनी
  5. स्वादानुसार लाल मिर्च (फ्लेक्स)

विधि

आटा गुन्दना

  1. गरम पानी में चीनी और यीस्ट मिलाये| इन्हें अच्छी तरह मिलाये और 2 मिनट के लिए एक तरफ रख दे|
  2. आटा गूंदने के लिए एक बड़ा कटोरा ले| अब आटे में नमक, 2 बड़े चम्मच तेल, और यीस्ट का मिश्रण डाले और अच्छी तरह मिलाये|
  3. नरम आटा गूंदने के लिए हमें इसमें धीरे धीरे पानी डालते डालते लगातार गूंदना है| इसे 4-5 मिनट तक लगातार गूंदने पर यह एक मुलायम पेडा बन जाएगा|

आटे में खमीर उठाने के लिए

  1. जब आटा गूंद के तैयार हो जाए तब इसे सामान्य तापमान में 1 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दे|
  2. एक कटोरे में ½ चम्मच तेल डाल कर इसके अन्दर चारो तरफ अच्छी तरह लगा ले| अब इस कटोरे में आटा डाले और अच्छी तरह कटोरे में घुमा दे जिससे की यह अच्छी तरह तेल में लिपट जाए|
  3. अब कटोरे का ढक्कन ढक दे और कटोरे को गरम तापमान में 1 घंटे के लिए एक तरफ रख दे खमीर उठाने के लिए|
  4. नोट: अगर आप इसे सर्दी के मौसम में बना रहे है तो आपको इसमें खमीर उठाने के लिए ज्यादा समय के लिए रखना पड़ेगा|
  5. जब आप 1 घंटे बाद कटोरे का ढक्कन हटायेंगे तब आपको आटे की मात्रा दोहरी नज़र आएगी| इसे कहते है खमीर उठना| अब यह बेक करने के लिए तैयार है|

पिज़्ज़ा की सतह को बेलना

  1. हमारा लक्ष्य यह है की हमें पिज़्ज़ा ½ इंच की मोटाई से कम और मध्य आकार का बनाना है| इसे गोल आकार में बेले बेलन की मदद से|
  2. बेकिंग बर्तन को ½ चम्मच तेल से अच्छी तरह मल ले| बेकिंग बर्तन खुला और प्लेट के आकार का होना चाहिए|
  3. जब पिज़्ज़ा गोलाकार में बिल जाए| इसे बेकिंग बर्तन में डाल दे|
  4. पिज़्ज़ा के ऊपर चाकू की मदद से छोटे छोटे निशान बनाये| इस प्रक्रिया की मदद से चीज़, पिज़्ज़ा के अन्दर तक पहुच पायेगी|
  5. अब पिज़्ज़ा की सतह तैयार है| अब हमें पिज़्ज़ा को टोप्पिंग्स से सजाना है|

पिज़्ज़ा की सजावट

  1. सजावट करने से पहले, हम कुछ और काम भी कर लेते है जैसे की ओवन को प्री-हीट कर लेते है समय बचाने के लिए|
  2. ओवन को 400 डिग्री F पर प्री हीट करे|
  3. अब हम पिज़्ज़ा बनाने के सबसे बढ़िया चरण पर काम करेंगे (यह मेरा पसंदीदा है) – पिज़्ज़ा की सजावट| टमाटर की चटनी को पिज़्ज़ा के बेस पर चम्मच की मदद से अच्छी तरह लगाये (1/2 इंच कोने छोड़ दे चारों तरफ से)|
  4. अब शुरूआत करते है| सबसे पहले टमाटर के टुकड़ों, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज़ सजाये|
  5. अब मोज़ेरेल्ला चीज़ को पूरे पिज़्ज़ा पर घिसे (कोने छोड़ दे)|
  6. हम मोज़ेरेल्ला चीज़ इस्तेमाल में ला रहे है, आप कोई भी और चीज़ जैसे कि चेद्दार और पर्मेसन या फिर इनका मिश्रण भी इस्तेमाल में ला सकते है| यह आपके ऊपर है की आपको चीज़ कितना पसंद है|
  7. 1/2 बड़ा चम्मच तेल पूरे पिज़्ज़ा टॉपिंग पर डाल दे|
  8. अब सजावट खत्म होती है|

पिज़्ज़ा को बेक करें

  1. अब इस समय तक, आपका ओवन 400 डिग्री F पर प्री हीट हो चुका है| अपने हाथो में ओवन में सुरक्षित रहने वाले दस्ताने पहन ले और पिज़्ज़ा को प्री-हीटेड ओवन में रख दे|
  2. इसे 15 मिनट तक बेक करे|
  3. अब 15 मिनट बाद, ओवन को बंद कर दे और पिज़्ज़ा को बाहर निकाल ले| कृपया अपने दस्ताने पहनना न भूले| गरमा गरम पिज़्ज़ा तैयार है परोसने के लिए
  4. अब अपने स्वादानुसार मसालों का छिडकाव करे और स्वादिष्ट पिज़्ज़ा का आनंद ले|

रखाव और परोसना

  1. आटा पिज़्ज़ा को रेफ्रीजिरेटर में रख कर 7-8 दिन तक खाया जा सकता है|
  2. खाने से पहले इसे माइक्रोवेव में गरम कर सकते है|
  3. हम हमेशा ऑरेगैनो सीसोनिंग, काली मिर्च और थोडा नमक छिड़कने का सुझाव देंगे|

हम उम्मीद करते है की आप इस कुरकुरे पिज़्ज़ा का पूरा आनंद उठाएंगे और अपने विचार हमारे साथ ज़रूर बाटेंगे|



Author

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta  
Software Engineer. inHouseRecipes Food Critic, Editor, Director, Anchor. Food Photographer. AM22Tech Apps developer.