मार्बल केक रेसिपी – चॉकलेट के साथ बनाया हुआ [विडियो]

मार्बल केक को बड़े ही आसान तरीके से घर में ही बनाया जा सकता है| इस रेसिपी के साथ आप इसे ओवन या माइक्रोवेव कॉन्वेकशेन में बना सकते है| बनाईये और आनंद लीजिये|

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta    Updated 6 May, 14

  


मार्बल केक एक बहुत स्वादिष्ट केक है जिसे हम ओवन मे बनाने जा रहे है| हम इस रेसिपी मे अन्डो का प्रयोग करेंगे| यह केक अपने आकार की वजह से मार्बल केक कहलाया जाता है| हम इस केक को चोकोर टुकडो मे काटेंगे जो की मार्बल के जैसे दिखेंगे|

इसे हम एक नाश्ते के तौर पर खा सकते है| इसे हम सजा कर किसी भी उपलक्ष(पार्टी) पर साधारण केक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है|

मै यह पक्का कह सकती हूँ की आपके बच्चो को यह केक ज़रूर पसंद आएगा| मै ऐसा इसलिए कह सकती हूँ क्यूँकि इस केक को मेरे पति और मेरे बच्चे ने एक दिन मे खत्म कर लिया था|

मार्बल केक विधि (रेसिपी) शब्दों में

तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय:
कितना बनेगा : 8 पीस मार्बल केक (लगभग 4 लोगो के लिए)
मार्बल केक

मार्बल केक

सामग्री :

  1. 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) मैदा
  2. 1-1/2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) चीनी का पाउडर (आप इसमें चीनी या फिर बूरा भी इस्तेमाल मे ला सकते है जो भी आपके पास उपलब्ध हो)|
  3. 140 ग्राम (5 oz)मक्खन
  4. 1 चम्मच वैनिला एसेंस
  5. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  6. 1 चम्मच कटी हुई मिक्स दूध (दूध की मात्रा कम ज्यादा हो सकती है)
  7. 2अंडे
  8. 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
  9. 1 चम्मच पानी(पानी की मात्रा कम ज्यादा हो सकती है)

विधि

मार्बल केक का मिश्रण

  1. माइक्रोवेव या फिर ओवन मे मार्बल केक बनाना बहुत ही आसान है| आपको यह केक बनाने के लिए कॉन्वेकशेन वाला माइक्रोवेव चाहिए| हमारे पास यहाँ ओवन है तो हम उसका इस्तेमाल कर रहे है| आप इसी विधि को लेकर माइक्रोवेव कॉन्वेकशेन मई भी बना सकते है|
  2. सबसे पहला पड़ाव है मक्खन को पिघलाना| हम मक्खन को चुल्हे या फिर माइक्रोवेव मे भी पिघला सकते है|
  3. अगर आप चुल्हे का इस्तेमाल मे ला रहे है तो सबसे पहले आपको एक पैन को तेज़ आंच पर गर्म करना है और फिर 30 सेकंड के लिए मक्खन को पैन मे रखकर पिघलाना है| कृपया यह याद रखे की मक्खन को पकाना नहीं है| मक्खन को सिर्फ पिघलाना है| तो, इसे चुल्हे से जल्द से जल्द उतार ले जब यह पिघल जाए|
  4. अगर आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर रहे है तो फिर मक्खन को लगभग 30-60 सेकंड चाहिए|
  5. अब हमने मक्खन को पिघला लिया है| इसमें चीनी डाले और हाथ के ब्लेंडर से इसे मिक्स करे|
  6. अब इसमें अंडे डाले और एक बार फिर अच्छी तरह मिलाये|
  7. अब इसमें वेनीला एसेंस डाले और आधा मैदा डाले और अच्छी तरह मिलाए|
  8. अब इसमें बेकिंग पाउडर डाले और बचा हुआ मैदा भी डाले और अच्छी तरह मिलाए|
  9. अब यह मिश्रण थोडा गाढ़ा नज़र आने लगेगा| हमें इसमें 1 चम्मच दूध मिलाना है और फिर अच्छी तरह मिलाना है|
  10. आपको इसमें दूध तब भी मिलाना है जब की यह गाडा न नज़र आये| यह केक के स्वाद को और बढाएगा|
  11. अब केक का मिश्रण तैयार है| अब हम बेकिंग डिश को तैयार करेंगे|

केक को बके करे

  1. हम चोरस आकार का गहरा पैन ले रहे है केक को बेक करने के लिए|
  2. आप किसी भी आकार की बेकिंग का बर्तन को इस्तेमाल मे ला सकते है| यह ध्यान रहे कि केक का आकार बर्तन के हिसाब से ही बनेगा|
  3. बेकिंग शीट को इस्तेमाल मे लाने की बजाय, हम मक्खन को इस्तेमाल मे ला रहे है, बेकिंग डिश को चिकना करने के लिए| इस बर्तन को इसके अन्दर की सारी तरफ से अच्छी तरह चिकना करे|
  4. माखन की चिकनाई केक बेक होने के बाद उसे बर्तन से चिपकने नहीं देगी|
  5. जैसे के मार्बल में एक अलग रंग की लहर सी दिखाई देती है, वैसे ही लहर हम यहाँ बनाने के लिए कोकोआ पाउडर का इस्तेमाल करेंगे|
  6. 1 चम्मच कोकोआ पाउडर को 2 चम्मच पानी मे मिलाए|
  7. अब पूरे केक के मिश्रण मे से आधा मिश्रण बेकिंग बर्तन मे डाले|
  8. अब कोकोआ पाउडर डाले और इसे अच्छी तरह चम्मच से फैलाए|
  9. अब ओवन को चलाए और इसे 350 F (180 C) पर गर्म करे| इसमें तक़रीबन 3 मिनट का समय लगेगा| इह प्रक्रिया को अंग्रेजी में प्रे-हीटिंग (pre-heating) कहते है|
  10. अब बचा हुआ मिश्रण भी डाल दे| केक के मिश्रण मे चॉकलेट मिश्रण की तरंगे बनाने के लिए एक बार फिर चम्मच का इस्तेमाल करे| अब केक तैयार है ओवन मे रखने के लिए|
  11. यह याद रखिये की केक की मात्रा बेक होने के बाद बढती है| और यह भी ध्यान रखे की बर्तन मे इतनी जगह हो की फूला हुआ केक आराम से समां जाए|
  12. 3 मिनट तक ओवन के गर्म होने के बाद ओवन मे केक का बर्तन रख दे|
  13. इसे 30 मिनट के लिए 350 F (180 C) पर बेक करे|

मार्बल केक को परोसें

  1. 30 मिनट के बाद केक मे चाकू लगा कर देखे की यह पूरी तरह बेक हुआ है की नहीं| अगर चाकू साफ़ बाहर आ जाए तो केक बेक हो चुका है| और अगर नहीं तो केक को और 5 मिनट तक बेक होने दे|
  2. अब ओवन को बंद कर दे और केक को बाहर निकाल ले| अब इसे कमरे के तापमान तक आने के लिए एक तरफ रख दे|
  3. जब यह ठंडा हो जाए, बेकिंग बर्तन के ऊपर एक ट्रे रखे और बर्ताब को उल्टा करके इसमें से केक निकाल ले|
  4. अब केक को हल्के हाथो से चोकोर टुकडो मे काटे| केक के पीस में आपको कोको पाउडर की लहर भी दिखाई देगी| इसी की वजह से इसका नाम मार्बल केक पड़ा है|

रखाव और परोसना

  1. मार्बल केक को रेफ्रीजिरेटर में रख कर 7-8 दिन तक खाया जा सकता है|
  2. आप केक को खाने से पहले मूंगफली और चॉकलेट की चटनी से भी सजा सकते है| मार्बल केक को खाने का आनंद ले और अपने सुझाव हमारे साथ बाटे|
मार्बल केक मई चॉकलेट की लहर

मार्बल केक मई चॉकलेट की लहर
मार्बल केक को शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाए

मार्बल केक को शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाए


Author

Written by Anil Gupta
  Anil Gupta  
Software Engineer. inHouseRecipes Food Critic, Editor, Director, Anchor. Food Photographer. AM22Tech Apps developer.