आम पन्ना विधि आसान शब्दों में [तस्वीरें]
आम पन्ना एक उत्तर भारतीय ठंडा पेय है| इसे कच्चे आम के गूदे से बनाया जाता है| यह गर्मी में पीने के लिए बहुत ही मज़ेदार और पाचक पेय है| यह बच्चों और बड़ो दोनों का ही मनपसंद पेय है|
Anil Gupta Updated 14 Dec, 25

आम पन्ना एक उत्तर भारतीय ठंडा पेय है| इसे कच्चे आम के गूदे से बनाया जाता है| यह गर्मी में पीने के लिए बहुत ही मज़ेदार और पाचक पेय है| यह बच्चों और बड़ो दोनों का ही
मनपसंद पेय है| आईये देखे के इससे कैसे बनाते है|
आम पन्ना Aam Panna Recipe In Words
तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय:
उत्पाद: 3 गिलास आम पन्ना
सामग्री: आम का घोल बनाने के लिए

- 500 ग्राम छिलका उतार कर काटे हुए कच्चे आम
- 1-1/2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) चीनी (यह आप अपने स्वादानुसार भी ले सकते है)
- 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी
सामग्री: आम पन्ना का एक गिलास बनाने के लिए

- 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) आम पन्ना
- 3/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) ठंडा पानी
- स्वादानुसार – बर्फ
- 1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा
- 1/4 चम्मच काला नमक
विधि: आम का घोल बनाने के लिए
| हमने आम को छील कर उसके गूदे के छोटे छोटे टुकड़े कर लिए है| अगर आप ने नहीं किये तो अभी कर ले, जिस तरह से तस्वीर में दिखाया गया है| इसके बाद इन्हें एक कुकर में डाले और ऊपर से चीनी और पानी डाले| | |
| अब हमें इनको उबलना है| कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 1 सीटी लगायें| 1 सीटी के बाद स्टोव बंद कर दे| कुकर के ढक्कन को तब तक न खोलें जब तक उसमे भाप का दबाव है| भाप को अपने आप पूरा निकलने दे| | |
| भाप जब पूरी निकल जाए (कुकर की सीटी को उठा कर देखे, अगर वो आवाज़ नहीं करती तो भाप निकल चुकी है), इसे 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दे| | |
| ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस कर एक पेस्ट तैयार करें| | |
| आम पन्ना का घोल (पेस्ट) तैयार है| में तो अपने आप को इसे पीने से रोक ही नहीं पा रही हूँ| आप इसे कांच के बर्तन में रख सकते है और तक़रीबन 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकते है| अगर आप भी मेरी तरह इसे पीने के लिए बेताब है तो इसे बनाने की विधि पढ़िए| |
विधि – आम पन्ना का एक गिलास बनाने के लिए
| एक गिलास में 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) आम पन्ना को डाले| इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा डाले| काला नमक और जीरा ऊपर दिए गए माप के अनुसार ही डाले| | |
| इसमें ठंडा पानी डाले और गिलास भरे| अच्छे से मिलाएं| | |
| ऊपर से बर्फ डाल कर और ठंडा कर सकते है| आपका आम पन्ना का गिलास आपके गले को ठंडा करने के लिए तैयार है| इसे पिए और सबको पिलायें| |
Some more pics:

