अंडा रहित केक कुकर में बनाये Eggless Cake In Cooker Recipe [Video]

अंडा रहित केक कुकर में बड़ी ही आसानी से और ओवन से जल्दी बनाया जा सकता है हमारी इस विधि के साथ| यह उतना ही मुलायम और गुदगुदा बनता है जितना के किसी ओवन में|

Written by Maahi Gupta
  Maahi Gupta    Updated 23 May, 14

  


अंडा रहित केक कुकर मे बनाना एक उदाहरण है भारत के बहुत ही परिचार्चित इकाई ‘जुगाड़’ का| कुकर भारतीय रसोईघर की धड़कन और आत्मा है|

अंडा रहित केक कुकर में उतना ही मुलायम और गुदगुदा बनता है जैसे की किसी ओवन में बनेगा|

अंडा रहित केक कुकर में उतना ही मुलायम और गुदगुदा बनता है जैसे की किसी ओवन में बनेगा|

अभी कुछ ही दिन पहले हमने अंडारहित केक की रेसिपी ओवन मे बनानी सिखाई थी और आज हम वही रेसिपी कुकर मे बनाना सिखायेंगे|

यह रेसिपी आपको अंडारहित केक बहुत ही नर्म, गुदगुदा और स्वादिष्ट बनाने मे मदद करेगी आपके पसंदीदा कुकर मे जैसे की ओवन मे बनता है|

अंडा रहित केक कुकर में बनाने की विधि शब्दों में

तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय: 
कितना बनेगा: 1/2 किलो अंडा रहित केक (4 जन के लिए)

सामग्री:

  1. 1/2 कप मैदा
  2. 1 चम्मच (tsp) बेकिंग पाउडर
  3. 1 चम्मच (tsp) वैनिला एसेंस (Vanilla Essence)
  4. ५५ ग्राम (2 Oz) माखन
  5. 3 काजू (छोटे-२ टुकड़ों में काटे हुए)
  6. 3 बादाम (छोटे-२ टुकड़ों में काटे हुए)
  7. 200 ग्राम (7 Oz) मीठा काढ़ा हुआ दूध

विधि

केक का मिश्रण बनाये

  1. एक कटोरी ले, उसमे मक्खन डाले और उसे पिघलाए माइक्रोवेव की मदद से| इस प्रक्रिया मे 30 सेकंड लगेंगे| मक्खन को पिघलाने के लिए आप अपने चुल्हे का इस्तेमाल भी कर सकते है| यह ध्यान रखे की मक्खन को चुल्हे पर से पिघलते ही हटा लेना है|
  2. अब हम सारी सामग्री को एक साथ डालकर अच्छी तरह मिलायेंगे मक्खन के साथ|
  3. मैदा, बेकिंग पाउडर, वेनीला एसेंस और कंडेंस्ड दूध डाले पिघले हुए मक्खन मे|
  4. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाए हाथ के ब्लेंडर की मदद से और एक मुलायम पेस्ट बनाये|
  5. अब मिश्रण तैयार है| अब हमें बेकिंग टिन/बर्तन तैयार करना है|

बेकिंग तिन/बर्तन तैयार करें

  1. हमने गोल आकार की एल्युमीनियम ट्रे/तिन ली है| आप किसी भी आकार की ट्रे इस्तेमाल मे ला सकते है या फिर कोई भी माइक्रोवेव मे सुरक्षित रहने वाला बर्तन इस्तेमाल मे ला सकते है|
  2. 1 चम्मच (tsp) तेल ले और इस बर्तन के अन्दर चारो तरफ अच्छी तरह से लगा दे|
  3. इसकी दीवारों और तले पर अच्छी तरह १ चम्मच (tsp) मैदा लगाए और लगाया हुआ मैदा समान होना चाहिए| बेकिंग टिन को पकडे और ऐसे घुमाए जिससे की पूरे बर्तन पर अच्छी तरह मैदा लग जाए| मैदा लगी हुई परत से हमें यह पता चल जाएगा की कहा कहा पर तेल लगा है और कहा नहीं लगा है|
  4. तेल से ग्रीस करने से हमें यह मदद मिलेगी की केक और बर्तन आपस मे चिपकेगा नहीं| अब टिन मे से बचा हुआ मैदा फेक दे| अब हमारी बेकिंग ट्रे/बर्तन तैयार है|

केक को पकाएं कुकर में

  1. हम 5 लीटर का प्रेशर कुकर इस्तेमाल मे ला रहे है| आप उतने आकार का कुकर इस्तेमाल मे लाये जिसमे की आपका बेकिंग ट्रे/बर्तन आराम से आ जाए|
  2. नोट: हम कुकर मे पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है| कुछ लोग यह सोचते है की अगर हम कुकर मे पानी नहीं डालेंगे तो कुकर फट भी सकता है| घबराने की कोई बात नहीं है, कुकर नहीं फटेगा क्यूँकि हम कुकर मे केक बनाते समय कुकर की सीटी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है| बिना कुकर की सीटी लगाए कुकर के फटने की कोई गुंजायश नहीं होती और हम केक बिना सीटी लगाए बना रहे है|
  3. यह रेसिपी देखी और परखी हुई है इसे बनाने मे कोई डर नहीं है| यह सुरक्षित है| अगर आप अभी भी संतुष्ट नहीं है, आप हमारी विडियो देख सकते है की हम यह कैसे बना रहे है|
  4. आप एल्युमीनियम का इडली स्टैंड इस्तेमाल मे ला सकते है या फिर कुकर की प्लेट या कोई कटोरी भी कुकर के तले और बेकिंग ट्रे के बीच मे रख सकते है|
  5. यह परत बेकिंग ट्रे/बर्तन को सीधी आंच से बचाएगी| सीधी आंच की वजह से केक जल भी सकता है|
  6. सबसे पहले कुकर मे ट्रे या प्लेट या कटोरी रखे और इस प्लेट पर बेकिंग ट्रे/बर्तन रखे|
  7. चुल्हे को तेज़ आंच पर जलाये| कुकर के ढक्कन को बंद करे| कुकर की सीटी का इस्तेमाल न करे|
  8. अब हमें इसे 2 मिनट के लिए तेज़ आंच पर पकाना है|
  9. 2 मिनट बाद, चुल्हे की आंच को धीमी कर दे और इसे 30 मिनट के लिए पकाए|
  10. अब 30 तक बेक करने के बाद, कुकर का ढक्कन खोले और केक को बाहर निकाले|
  11. केक को परखने के लिए हमें टूथपिक (दांतों में से फसा हुआ खाना निकलने वाली डंडी) की ज़रुरत पड़ेगी| केक के बीच मे टूथपिक डाले| अगर टूथपिक केक से बाहर साफ़ आ गयी तो इसका मतलब यह है की केक तैयार हो गया है| अगर इस्पे कुछ काचा मैदा लगा हुआ दिख रहा है तो आपको केक को 2-5 मिनट तक और बेक करना पड़ेगा|
  12. बेक करने का समय चुल्हे की आंच पर निर्भर है| आपको अपने चुल्हे की आंच का अंदाज़ा ज़्यादा होगा| जादातर केक को दोबारा पकानी की जरूरत नहीं पड़ती| अगर आपको पड़ती है तो इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है| बस केक तो धीमी आंच पर दोबारा रख दे ५ मिनट के लिए और फिर से टूथपिक वाला तरीका अपनाये परखने के लिए|

केक का मज़ा ले

  1. हमें चाकू का इस्तेमाल करना पड़ेगा केक को बेकिंग टिन से अलग करने के लिए| केक को कोई नुकसान नहीं होगा क्यूँकि हमने पहले से ही टिन को तेल से ग्रीस कर रखा है| चाकू को एक बार तिन की दीवार पर चारों तरफ चूमा दे|
  2. अब, एक प्लेट ले और इसे बेकिंग ट्रे के ऊपर रख दे और अब तिन तो उल्टा करके केक को इस प्लेट मे निकाल ले|
  3. आपका मुलायम और गुदगुदा अंडा रहित केक तैयार है|
  4. तो, अभी अभी हमने अंडा रहित केक कुकर मे तैयार किया है, और आप मेरा यकीन माने तो यह ओवन के मुकाबले कुकर मे कम समय मे बनता है|
अंडा रहित केक कुकर में ओवन से भी जल्दी बनता है|

अंडा रहित केक कुकर में ओवन से भी जल्दी बनता है|

रखाव और परोसना

[box style=”light-blue highlight rounded shadow”]

  • इस केक को आप फ्रिज में रख सकते है 4-5 दिन के लिए| पर इस बात का ध्यान रखे की फ्रिज में रखने से केक कड़क होने लगता है| केक तो ताज़ा बनाकर खाने में ही मज़ा है|
  • आप केक के ऊपर चॉकलेट सॉस या क्रीम लगाकर भी खा सकते है| हम इसे चॉकलेट सॉस के साथ खाना पसंद करते है|
  • आप इसे चोकोर हिस्सों में काटकर शाम ही चाय में नाश्ते की तरह भी परोस सकते है|
अंडा रहित केक के तरह-२ के रंग

अंडा रहित केक के तरह-२ के रंग


Author

Written by Maahi Gupta
  Maahi Gupta  
Mother. Cook. Vegetarian. Passionate Indian Food Eater. inHouseRecipes Chef. Photo Editor.